रायपुर, 24 अप्रैल ( आरएनएस)। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘& स्टंप्स ऐप से जुड़े कथित मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर छापेमारी की। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान डीएसपी और टीआई सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने बाबू खेमानी के घर के साथ-साथ अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि आरोपी का नेटवर्क विदेशों तक फैला हुआ हो सकता है। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन सट्टा ऐप के जरिए बड़े स्तर पर लेन-देन और संचालन किया जा रहा था।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है और मामले से जुड़े अहम सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
अन्य नाम भी आए सामने
मामले के सामने आने के बाद कुछ अन्य कथित सट्टेबाजों के नाम भी चर्चा में हैं, जिन पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आधिकारिक खुलासा होने की संभावना है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

