हेदायतुल्ला पुरकैत
मगराहाट 24 अप्रैल (आरएनएस)। देश के प्रधानमंत्री को देखकर कोई भी आसानी से समझ सकता है कि भारत में इतनी ज्यादा बेरोजगारी क्यों है। देश के प्रधानमंत्री ने अपने सारे सरकारी काम-काज छोड़कर पश्चिम बंगाल में डेरा डाल रखा है। कभी वह झालमुड़ी खा रहे हैं, तो कभी नाव की सवारी कर रहे हैं और यह सब वह सिर्फ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने की कोशिश में कर रहे हैं। उक्त बात आज मगराहाट में एक पदयात्रा में हिस्सा लेते हुए तृणमूल सांसद सायनी घोष ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कही। यह पदयात्रा मगराहाट पूर्व विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार शर्मिष्ठा पुरकैत के समर्थन में निकाली गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस दावे के बारे में सायनी घोष ने कहा, अमित शाह सच नहीं बोल रहे हैं, बल्कि, वह तो बस सोते हुए सपने देख रहे हैं और कह रहे हैं, हमें 110 सीटें मिलेंगी। उन्होंने मनमाने ढंग से मतदाता सूचियों से 99 लाख नाम काट दिए थे, और मतदान के पहले चरण में ही लोगों ने उन्हें इस कार्रवाई का नतीजा दिखा दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

