सीेम ने पोर्ट से भाजपा का उम्मीदवार को ‘छंटा गुण्डाÓ करार दिया
जगदीश यादव
कोलकाता/हावड़ा 24 अप्रैल (आरएनएस)। गोपालनगर मोड़ से पदयात्रा कर पोर्ट अंचल के भूकैलाश पहुंची सीएम ममता ने जहां अराजकता के खिलाफ जोरदार हमला बोला वहीं कहा कि, पोर्ट से भाजपा का जो उम्मीदवार है वह छंटा हुआ गुण्डा है। सबको उसके बारे में पता है। वह जीता तो शांति खतम होगी लेकिन बॉबी के रहते ऐसा नहीं हो सकता। भाजपा के उम्मीदवार के नाम काफी केस है। सीएम ने पार्टी के उम्मीदवार फिरहाद हकीम का हाथ पकड़कर उंचा करते हुए लोगों से कहा कि, शायद आपलोगों को पता है कि नही, फिरहाद की मां ब्राह्मण हिंदू है और पिता मुस्लिम ऐसे में मेरा भाई बॉबी को लेकर जातपात को लेकर कोई सवाल नहीं उठता है। राम प्यारे राम से लेकर जयराम व दल सिंगार यादव जैसे पार्टी के पुराने नेताओं को याद करते हुए सीएम ने यह भी कहा कि भूकैलाश का शिव मंदिर का नव निर्माण फिरहाद हकीम ने ही करवाया है। लेकिन आपलोग शांति से काम करें, जो कहना है मुझे बताये मै आपलोगों की बेटी की तरह हूं। मेरी बीमार मां को बॉबी ने ही तीन बॉटल खून दिया था। एसआईआर कर लोगों के अधिकार पर डाका डालने भाजपा को वोट नहीं दें। भाजपा बंगाल को जला रही है। सीएम ममता ने पीएम मोदी के कोलकाता स्थित गंगा नदी में नौका बिहार पर कहा कि, बंगाल में गंगा तो साफ है, पीएम दिल्ली की यमुना में डुबकी लगाकर देखें तब तो पता चलेगा। विशेष गहन संशोधन नीति (एसआईआर) के तहत कथित मतदाता दमन से लेकर केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल, पहचान की राजनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे कई मुद्दों को उठाया। सीएम ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में ही भाजपा हार गई है।
हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अरूप रॉय के समर्थन में प्रचार करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण बंगाल में लगभग 93त्न की उच्च मतदान दर जनता के गुस्से को दर्शाती है और उन्होंने जोर देकर कहा, यह वोट आपके खिलाफ है, मोदी।” उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर से संबंधित दमन के कारण लगभग 300 लोगों की मौत हुई और दावा किया कि मतदान के दिन भी कतारों में खड़े रहने के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। ममता बनर्जी ने भाजपा पर मतदाता सूचियों से 1.2 करोड़ नाम हटाने का आरोप लगाया और कहा कि केवल तृणमूल कांग्रेस ने ही नामों को बहाल करने के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया और 32 लाख नामों को बहाल करवाने में मदद की, जबकि बाकी नामों को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने मतदाताओं से मतदान के बाद अपनी मतदाता पर्ची संभाल कर रखने का आग्रह किया और कहा कि उन्हें प्रणाली पर भरोसा नहीं है और चेतावनी दी कि लोगों को बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पार्टी उम्मीदवारों को जोड़ा फूल के रूप में पेश करते हुए, उन्होंने भाजपा की हार की भविष्यवाणी करते हुए एक रूपक का प्रयोग किया और दावा किया कि विपक्ष अलीपुरद्वार, कूच बिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, माल्दा और मुर्शिदाबाद सहित कई जिलों में सीटें जीतने में विफल रहेगा।भाजपा नेतृत्व को निशाना बनाते हुए, बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कथित बयानों की आलोचना की, भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे बयान किसी उच्च संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को शोभा नहीं देते। उन्होंने भाजपा पर प्रशासनिक तंत्र के माध्यम से मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया और दावा किया कि 4 तारीख को चुनाव परिणाम आने के बाद, आप कहीं नजर नहीं आएंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

