पिथौरागढ़,24 अपै्रल (आरएनएस)। टकाडी से कपिलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कुछ लोग सड़क निर्माण का विरोध कर रहे हैं। जिससे सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है,उन्होंने बेनाप भूमि में सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरु करने की मांग उठाई। इस दौरान नरेश कुंवर, श्याम सिंह, दीवान सिंह, गीता कुंवर, हिमानी कुंवर, बबीता कुंवर, त्रिलोक सिंह, करन सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

