भोपाल,25 अपै्रल (आरएनएस)।सांसद आलोक शर्मा महापौर मालती राय ने टीला जमालपुरा स्थित शॉपिंग सेंटर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य हेतु भूमि पूजन किया। आलोक शर्मा व महापौर मालती राय ने वार्ड 13 शॉपिंग सेंटर टीला जमालपुरा में लगभग 01 करोड़ 06 लाख रूपये की लागत से डामरीकरण एवं पेविंग ब्लॉक लगाने के कार्य हेतु विधिवत भूमिपूजन किया। इस मौके पर महापौर मालती राय ने स्वच्छ सर्वेक्षण में भोपाल को नंबर 01 बनाने हेतु सिटीजन फीडबैक हेतु अपील की और स्वयं भी व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मोबाइल के माध्यम से फीडबैक देकर नागरिकों को प्रेरित भी किया।
इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य व स्थानीय पार्षद मनोज राठौर, जोन अध्यक्ष देवेन्द्र भार्गव, पार्षद शैलेश साहू, पूर्व पार्षद महेश मकवाना के अलावा वरुण गुप्ता, सूरज ठाकुर, हरि ओम असेरी, डॉ. योगेंद्र मुखरैया, विभा गरुण, अनिल मिश्रा, महेश मालवीय एवं बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी गण उपस्थित रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

