भोपाल,25 अपै्रल (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने निर्देशित किया है कि शहर के सभी नागरिकों को स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के तहत ”सिटीजन फीडबैकÓÓ हेतु प्रेरित करें और भोपाल को देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव दिलायें। महापौर राय ने यह निर्देश स्वच्छता कार्य से संलग्न सुपरवाइजर्स व अन्य कर्मचारियों की बैठक आहूत कर दिए निर्देश। महापौर राय ने संपूर्ण शहर में बेहतर से बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था एवं कचरा प्रबंधन कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
महापौर मालती राय ने शनिवार को आईएसबीटी स्थित महापौर कार्यालय में वार्डों में पदस्थ स्वच्छता सुपरवाइजर्स की बैठक आहूत की और स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत साफ-सफाई, कचरा पृथक्कीकरण, एकत्रीकरण, परिवहन एवं निष्पादन सहित अन्य कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत स्वच्छता की विभिन्न गतिविधियों में शहरवासियों की सहभागिता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। महापौर राय ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में हमें अपने शहर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना है। महापौर राय ने कहा कि सभी सुपरवाइजर्स एवं स्वच्छता कार्य से संलग्न अधिकारी/कर्मचारी अपने अधीनस्थ क्षेत्रों के समस्त नागरिकों को ”सिटीजन फीडबैकÓÓ के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें स्वच्छता की गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहयोग करने व शत प्रतिशत नागरिकों को ”सिटीजन फीडबैकÓÓ देने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। महापौर राय ने निर्देशित किया कि सभी स्वच्छताकर्मी अपने आसपास के लोगों को ”सिटीजन फीडबैकÓÓ की जानकारी दें और अपने शहर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने हेतु ”सिटीजन फीडबैकÓÓ दिलवायें।
महापौर ने शहर के नागरिकों से अपील भी की है कि वे अपने शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने हेतु ीजजचेरूध्ध्बण्ेिइउनतइंदण्वतहध् पर ”सिटीजन फीडबैकÓÓ अवश्य दें और अन्य नागरिकों को भी प्रेरित करें।

