भोपाल,25 अपै्रल (आरएनएस)।राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल जिले में विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन किया। इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस का मुख्य विषय मलेरिया उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध: अब हम कर सकते हैं। अब हमें करना ही होगा। जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव ने बताया कि भोपाल जिले में मलेरिया के रोगियों की संख्या में लगातार उत्तरोत्तर कमी दर्ज की गई है। वर्तमान में जिले में 79,845 जांचों में केवल 3 मलेरिया पॉजिटिव प्रकरण पाए गए हैं। वर्ष 2026 में 1,32,134 घरों में लार्वा सर्वे किया गया। लगातार 5 वर्षों से केसों में गिरावट जागरूकता अभियान, सघन जांच और विभिन्न गतिविधियों का परिणाम है।
नामदेव ने कहा कि इस उपलब्धि में जनसहभागिता, नगर निगम,गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स द्वारा संचालित एंबेड परियोजना एवं समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है।
विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस महाविद्यालय में जिला मलेरिया कार्यालय एवं एंबेड परियोजना, फैमिली हेल्थ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को एक्जीबिशन के माध्यम से मलेरिया से बचाव एवं लक्षणों की जानकारी दी गई।
जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पैरासाइट चक्र, लार्वा एवं मच्छर का जीवन चक्र तथा प्लाज्मोडियम के मानव शरीर में प्रवेश की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
इस अवसर पर डॉ.चरणजीत कौर प्रधानाचार्य कैरियर कॉलेज भोपाल डॉ.अनामिका दुबे विभागाध्यक्ष पैरामेडिकल विज्ञान विभाग डॉ. नम्रता श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष फिजियोथेरेपी विभाग, क्षेत्रीय समन्वयक फैमिली हेल्थ इंडिया डॉ. संतोष भार्गव, जिला वीबीडी सलाहकार श्रीमती रुचि, मलेरिया इंस्पेक्टर उर्मिला सिंह, एंबेड परियोजना समन्वयक रत्नेश सिंह अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को जिला मलेरिया कार्यालय द्वारा प्रमाणपत्र प्रदाय किए गए। जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव ने बताया कि मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में जिला मलेरिया कार्यालय द्वारा रैली का आयोजन किया साथ ही समस्त टीम द्वारा संयुक्त रूप से शपथ ली गई। समस्त 21 जोन, ब्लॉक बैरसिया एवं गांधी नगर में मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में जनजागरुकता कार्यक्रम किए गए जिसमें लोगों को शपथ, रैली आयोजित की। वही जिला मलेरिया कार्यालय लैब में एलन मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं को सीनियर लैब तकनीशियन गीता लक्ष्मी एवं टीम द्वारा माइक्रोस्कोपी प्रशिक्षण एवं मलेरिया ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के बारी समझाए।
विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर कार्यालय में विवेक रायकवार,राकेश सोनपुर, जितेंद्र खरे, दीपक केवट सहित जोन समस्त मलेरिया कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

