दतिया,25 अपै्रल (आरएनएस)। कलेक्टर स्वप्निनल वानखडे की अध्यक्षता में विगत दिवस जिले में विभिन्न सामाजिक विषयों पर कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों के कार्यों को विस्तार देने तथा समन्वय बनाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्थाओं के समन्वय एवं योजनाओं में भागीदारी पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्वैच्छिक संगठनों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से दृष्टि योजना अंतर्गत ‘पंखÓ कार्यक्रम आरंभ किया गया है।
जिला समन्वयक मुनेंद्र कुमार शेजवार ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए परिषद की योजनाओं प्रस्फुटन, नवांकुर, दृष्टि, संवाद, सृजन, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम, समृद्धि, नवांकुर, एवं जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल मंदिर , वावडी जल स्रोतों की सफाई जल संरक्षण हेतु चौपाल कार्यक्रम, दीवार लेखन, दाना, पानी आदि कीजानकारी दी गई। उन्होंने बताया, कि जिले में कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों की एक जिला स्तरीय डायरेक्टरी तैयार की जाना है, जिसके अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्र और विषयों में कार्य करने वाले स्वयंसेवी संगठनों का सूचीकरण किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। कलेक्टर द्वारा म.प्र.जन अभियान परिषद की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, नशामुक्ति अभियान, सृजन, लोककला, रोजगार एवं पर्यावरण से संबंधित स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त कर शासन की योजनाओं में भागीदारी, क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा, समाधान और सुधार पर विस्तृत चर्चा की गई।
कलेक्टर वानखडे ने कहा, कि आप सभी संस्थाएं अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। सामाजिक समस्याओं का हल समाज से ही निकलता है। सभी विभाग अपने-अपने विभाग की योजनाओं, अभियानों, बाल विवाह उन्मूलन, स्कूलों में प्रतिदिन योग, बाल विवाह,बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस, नर्सरी एवं पौधरोपण, जल गंगा संवर्धन, पर्यावरण, बच्चों के स्वास्थ्य, गौशाला प्रबंधन, नरवई के संबंध में जागरूकता,सामाजिक उत्थान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाएं तथा शासन की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार में सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाए।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रुति अग्रवाल, महिला बाल विकास अधिकारी अरविंद उपाध्याय, जिला आयुष अधिकारी सुशील प्रजापति, उपसंचालक कृषि संजय वशिष्ट, विकासखंड समन्वयक ज्योति गोस्वामी, शैलेंद्र लिटौरिया आदि उपस्थित रहे।

