जौनपुर,25 अपै्रल (आरएनएस)। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद में व्यापक स्तर पर मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया गया। मलेरिया को समाप्त करने का दृढ़ संकल्प: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगाष् थीम के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में जागरूकता विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें मलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार के नेतृत्व में आयोजित गोष्ठी में नोडल अधिकारी डॉ. बीसी पंत, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव सहित अन्य वक्ताओं ने मलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव, जांच, उपचार एवं जनजागरूकता पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया तथा पोस्टर और पैम्फलेट वितरित किए गए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने साफ-सफाई, जलजमाव रोकने, मच्छरों से बचाव और मलेरिया उन्मूलन के लिए उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई। चिकित्सा अधिकारी ने साफ-सफाई, जलजमाव रोकने, मच्छरों से बचाव और मलेरिया उन्मूलन के लिए उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई। गोष्ठी में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक, सहायक मलेरिया अधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, मलेरिया-फाइलेरिया निरीक्षक, जिला अर्बन कोऑर्डिनेटर प्रवीण पाठक, एआरओ बृजेश यादव, चीफ फार्मासिस्ट अरविंद सिंह, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. जियाउलहक सहित सीएमओ कार्यालय, जिला चिकित्सालय, मलेरिया-फाइलेरिया विभाग एवं विभिन्न ब्लॉकों से आए लैब टेक्नीशियन मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

