जौनपुर ,25 अपै्रल (आरएनएस)। नगर पालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत मो0 कलीचाबाद कैलाशपुरी कालोनी में शिवेन्द्र सिंह के गोदाम से जितेन्द्र कुमार सिंह के मकान तक नाली व इण्टरलाकिंग निर्माण कार्य रू0-4.75 लाख, वार्ड मतापुर लाईन बाजार रोड से खजान्ची मौर्या के मकान होते हुए रामप्रकाश चैहान के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य रू0-9.51 लाख, वार्ड मियाँपुर में हरईपुर मुख्य मार्ग से नीलम श्रीवास्तव के मकान होते हुए संकट मोचन मन्दिर के आगे तक इण्टरलाकिंग व नाली निर्माण कार्य रू0-13.43 लाख, वार्ड रामनगर भड़सरा में अनिल कुमार शुक्ला के मकान से सुधीर कुमार सिंह के मकान तक एवं विजय कुमार सिंह वाली गली में नाली व इण्टरलाकिंग निर्माण कार्य रू0-8.92 लाख, मो0 ढालगर टोला में वीणा रेस्टोरेन्ट से बलासम्स स्कूल तक केसीड्रेल नाली व इण्टरलाकिंग निर्माण कार्य रू0-2.09 लाख तथा मो0 रिजवी खां में चाद बाबू के मकान से मुमताज गोलू तक व अटाला मस्जिद के पीछे तक नाली व इण्टरलाकिंग निर्माण कार्य रू0-5.48 लाख का लोकापर्ण अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, श्रीमती मनोरमा मौर्या द्वारा किया गय अलमास अहमद सिद्दीकी सभासद, रागिनी मौर्या अवर अभियन्ता जल, अवधेश राय कार्यालय अधीक्षक, जयविजय सोनकर, सत्येन्द्र सिंह, अनिल शुक्ला, सर्वेश सिंह, राशिद, चाँद बाबू, अंकित सिंह, विजय श्रीवास्तव, अनिल विश्वकर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव एवं स्थानीय लोग उपस्थित थें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

