विकासनगर,25 अपै्रल (आरएनएस)। सहसपुर क्षेत्र में एक महिला पिछले बीस दिन से बिना बताए घर से लापता है। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की खोजबीन शुरू कर दी है। एसएसआई सहसपुर मनमोहन नेगी ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर दी है। बताया कि उसकी पत्नी छह अप्रैल को दोपहर से एक बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह विकासनगर जा रही है, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई नहीं लग पाया है। एसएसआई ने कहा कि शिकायत के बाद गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

