ऋषिकेश,25 अपै्रल (आरएनएस)। राजस्थान सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन में गंगा आरती कर पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, किसान समृद्धि और हरित राजस्थान के निर्माण का संकल्प लिया। शनिवार को परमार्थ निकेतन में राजस्थान सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पधारे। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने गंगा आरती में सहभाग किया। मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि राजस्थान जैसे विशाल राज्य में कृषि और ग्रामीण विकास का भविष्य जल संरक्षण, आधुनिक खेती, बागवानी विस्तार और पौधारोपण से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती तपती अवश्य है, परंतु यदि सामूहिक प्रयास हों तो यही भूमि हरियाली, समृद्धि और कृषि नवाचार की मिसाल भी बन सकती है। कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई संसाधनों को मजबूत करने, जैविक खेती को प्रोत्साहन देने तथा हॉर्टीकल्चर सेक्टर को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। फलोत्पादन, सब्जी उत्पादन, औषधीय पौधों की खेती और ड्रिप सिंचाई जैसी योजनाएं किसानों के लिए नई संभावनाएँ लेकर आई हैं। कहा कि परमार्थ निकेतन की गंगा आरती केवल पूजा-अर्चना का माध्यम नहीं, बल्कि जनजागरण का भी विराट मंच है। यहाँ प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं को जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण रक्षा और पौधारोपण के लिए संकल्प कराया जाता है। जो सराहनीय है। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने किरोड़ीलाल मीणा को रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया। कहा कि भारत की संस्कृति सदैव प्रकृति पूजक रही है। आज जब विश्व जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जल संकट जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है, तब पौधारोपण मानवता के भविष्य का सुरक्षा कवच बन सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

