कोलकाता,25 अपै्रल (आरएनएस)। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि बंगालियों को घुसपैठिया करार दिया जा रहा है। चुनावी लड़ाई के बीच प्रतिद्वंद्वियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, “मतगणना के दौरान आपको कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।”
एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए, राज्य के विकास और रोजगार संबंधी रिकॉर्ड की बात सीएम ने कही। वहीं भवानीपुर के निवासियों को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने बंगाल को ‘मिनी इंडिया’ बताते हुए कहा, “यही पश्चिम बंगाल की पहंचान है। यहीं संस्कृति और इसका सौहार्द हमे एक रखता है। पश्चिम बंगाल हमेशा से ही सुसज्जित, समृद्ध, सुगंधित और पूरी तरह से खिले फूल की रहा है। जो हमेशा जीवंत और हरा-भरा रहता है। पश्चिम बंगाल में लोगों में गरिमा और आत्म-सम्मान है, और हम मेहमाननवाजी की परंपरा में गहरे तक रचे-बसे हैं। हम अपने मेहमानों का मान रखते हैं, और हर संस्कृति का सम्मान करते हैं।” सीएम ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि,
उनका दावा है कि कोलकाता को एक झुग्गी-बस्ती में बदल दिया गया है। मै जानना चहती हूं कि, क्यों? क्या यहां गरीबों को रहने का अधिकार नहीं है? क्या यहां मेहनती किसानों और मजदूरों को रहने का अधिकार नहीं है? सीएम ममता ने जुबानी हमले को और तीखा करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व और नीतिगत फैसलों की आलोचना की। उन्होंने कहा, “उन्होंने देश के लिए क्या किया है? उन्होंने सिर्फ लूटा है। उन्होंने देश को बर्बाद कर दिया है। जीते जी अपने नाम पर स्टेडियम बनवा लिया! उन्होंने उस संसद भवन को ध्वस्त कर दिया जहां हमने काम किया था। काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माण के दौरान उन्होंने कई मंदिरों को तोड़ दिया। धर्म के नाम पर वे विनाश कर रहे हैं। वे सिर्फ भ्रष्ट नहीं हैं, बल्कि उससे भी बदतर हैं।” ममता बनर्जी ने कहा, “हम पर ईश्वर का आशीर्वाद है। इसीलिए हमारी एक भी बैठक रद्द नहीं हुई। केवल एक दिन ऐसा था जब एक भयंकर चक्रवात आया था; उस दिन मुझे देर हो गई थी, फिर भी मैं कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में सफल रही।” भवानीपुर में ममता ने कहा, “गर्मी बिल्कुल भी बर्दाश्त के बाहर है! बांकुड़ा, पुरुलिया और बीरभूम में सभाएं करना बेहद मुश्किल काम है। बाहर झुलसा देने वाली गर्म हवा चल रही है, मुझे इस लू से जूझते हुए ही ये सभी सभाएं करनी पड़ रही हैं।” सीएम ममता ने कहा, “यह विधानसभा चुनाव है। इस चुनाव में, मैं आपसे अपील करती हूँ कि आप अपना वोट कम से कम भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में तृणमूल के ‘जोड़ा फूल’ चुनाव चिह्न को दें। मेरा चुनाव चिह्न मतपत्र पर दूसरे नंबर पर है।” दो उंगलियां ऊपर उठाते हुए उन्होंने आगे कहा, “यह जीत का निशान है। जैसा कि आप जानते हैं, सरकार हम ही बनाएंगे। सरकार का नेतृत्व मुझे ही करना है और पार्टी के सभी फैसले मुझे ही लेने हैं। मतदान का एक चरण पहले ही पूरा हो चुका है; आप निश्चिंत रहें, वह बहुत अच्छे से संपन्न हुआ है।” व्यवसायिक समुदाय को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने कहा, “क्या आपको डर नहीं लगता? एक पल ईडी आती है, तो अगले ही पल सीबीआई। मिराज तो गुजराती हैं भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी के प्रमुख हैं। वे मेरे पास एक यूनिवर्सिटी बनाने के लिए जमीन मांगने आए थे। मैंने उन्हें उसी मकसद के लिए बेहाला में जमीन दी थी। मैंने उन्हें आर्थिक मदद भी दी। फिर भी, उन्होंने उनके घर पर छापा मारा। क्यों? सिर्फ इसलिए क्योंकि मेरा इनकम टैक्स का केस देखते हैं। उन्हें लेकर मेरे मन में यह सवाल कभी नहीं आया कि वे गुजराती हैं, मारवाड़ी हैं, राजस्थानी हैं या बंगाली हैं। लेकिन यहां पर जात पात को लेकर बाते होती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

