रांची 26 अप्रैल (आरएनएस)। दृष्टि ट्रेवल्स और सर्विसेस द्वारा तिरुन ट्रेवल मार्केटिंग रॉयल कैरीबियन इंटरनेशनल के एक्सक्लूसिव इंडिया रिप्रेजेंटेटिव के सहयोग से क्रूज बाजार दो 2.0 2026 का भव्य आयोजन फिर से किया जा रहा है. यह आयोजन 26 अप्रैल 2026 को दृष्टि ट्रैवल्स एंड सर्विस कार्यालय,नजदीक संत अन्ना गल्र्स हाई स्कूल रांची में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जा रहा है. पिछले वर्ष की मिली सफलता के बाद क्रूज बाजार एक बार फिर रांची वीसियो के लिए विश्व स्तरीय लग्जरी क्रूज,अवकाश के बेहतरीन अवसर लेकर आ रहा है. इस आयोजन में मेहमानों को रॉयल कैरीबियन इंटरनेशनल की शानदार क्रूज यात्राओं,आकर्षक ऑफर्स और विशेषज्ञ मार्गदर्शन का फायदा मिलेगा. क्रूज बाजार का मुख्य आकर्षण सभी अतिथियों के लिए आयोजित होने वाले मेघा लकी ड्रा होगा जिसमें एक भाग्यशाली कपल को 5 रात 6 दिन बालकोनी केबिन क्रूज वाउचर एक्स चाइना या एक्स हांगकांग सेलिंग बिल्कुल निशुल्क दिया जाएगा. रॉयल कैरीबियन इंटरनेशनल दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और लग्जरी क्रूज लाइनों में से एक है जो सिंगापुर, जापान, साउथ कोरिया,चीन,ईस्ट एशिया, यूरोप,अलास्का,कैरेबियन सहित दुनिया के कई गंतव्य पर अपनी सेवाएं दे रही है. क्रूज एक्सपर्ट इन अनिल शाह अभिषेक केसरी विशेष रूप से रांची आकर मेहमानों को क्रम यात्रा से संबंधित विशेषज्ञ सलाह यात्रा योजना एवं बुकिंग सहायता देंगे इस आयोजन का उद्देश्य झारखंड एवं आसपास के क्षेत्र में यात्रा प्रेमियों को विश्व स्तरीय पुरुष अवकाश के विकल्पों से परिचित कराना तथा रांची को लग्जरी क्रूज पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है. इस मौके पर शैलेश अग्रवाल, फाउंडर,डॉक्टर खुशबू अग्रवाल को फाउंडर,अभिषेक केसरी मौजूद थे.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

