रांची 26 अप्रैल (आरएनएस)। पिक्सेल लर्न एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से इस्लामिया मोमिन उर्दू गल्र्स उच्च मध्य विद्यालय की 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार भेजे गए। इस पहल से छात्राओं के बीच खुशी और प्रेरणा का माहौल देखने को मिला। संस्था के निदेशक शारिक अबरार एवं अफरीन आज़ाद ने अपने संदेश के माध्यम से सभी सफल छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राएं आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें। विद्यालय के शिक्षकों को भी इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए विशेष रूप से बधाई दी गई। शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन का ही परिणाम रहा कि इस वर्ष विद्यालय की छात्रा अरीबा परवीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर का स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने पिक्सेल लर्न एजुकेशन फाउंडेशन के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

