रांची 26 अप्रैल (आरएनएस)। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (ढ्ढरूस्), रांची विश्वविद्यालय के स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योरशिप सेल द्वारा आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को एक दिवसीय जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय स्टार्टअप एवं उद्यमिता रहा, जिसका आयोजन स्टार्टअप झारखंड के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं मंच गठन के साथ हुआ। स्वागत भाषण डॉ. नीलू कुमारी, समन्वयक, ढ्ढरूस् एवं सदस्य, स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योरशिप सेल द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने छात्रों को नवाचार एवं उद्यमिता के प्रति प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री माणिक कुमार, निदेशक, ढ्ढ-॥ह्वड्ढ स्टार्टअप झारखंड फाउंडेशन ने छात्रों को स्टार्टअप की संभावनाओं, सरकारी योजनाओं एवं नवाचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं श्री मंगलेश रंजन, चीफ एनाब्लर, ढ्ढ-॥ह्वड्ढ स्टार्टअप झारखंड फाउंडेशन ने उद्यमिता के व्यावहारिक पहलुओं एवं युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) अमर कुमार चौधरी, निदेशक, ढ्ढरूस् एवं अध्यक्ष, स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योरशिप सेल ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने और स्टार्टअप संस्कृति को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रणधीर कुमार, नोडल पदाधिकारी, लैंग्वेज लैब, रांची विश्वविद्यालय एवं सदस्य सचिव, स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योरशिप सेल द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. नलिन त्रिपाठी एवं डॉ. सोनी कुमारी और प्रथम वर्ष की छात्रा गुंजन के द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित किया।
इस जागरूकता सत्र में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

