रांची 26 अप्रैल (आरएनएस)। बैंक ऑफ बड़ौदा के चुटिया शाखा, का उद्घाटन प्रगति पथ, मकचुंद टोली (भूतल), चुटिया, राँची में किया गया । उद्घाटन सत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के नीलमणि, उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, स्वप्निल श्रीवास्तव, सहायक महाप्रबंधक एवं उप क्षेत्रीय प्रमुख, माणिक विनय कुजूर, शाखा प्रमुख, अन्य कार्यपालकगण, सम्मानित ग्राहक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय प्रमुख ने बताया की नई शाखाओं में अत्याधुनिक सुविधाएँ, डिजिटल बैंकिंग सेवाएँ तथा ग्राहक-केंद्रित समाधान उपलब्ध रहेंगे, जिससे राँची के ग्राहकों को बैंकिंग से जुड़ी सभी सेवाएँ आसानी से प्राप्त होंगी। ऑफ़ बड़ौदा ग्राहकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और तेज़ सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। नई शाखा से स्थानीय व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

