राष्ट्र हनुमंत कथा के सेवादारों को कर्मयोगी सम्मान से किया सम्मानित
प्रयागराज 26 अप्रैल (आरएनएस)। प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा राष्ट्र हनुमंत कथा के सफल आयोजन को लेकर ठाकुर हरनारायण सिंह डिग्री कॉलेज कऱैलाबाग के सभागार में आयोजित किया गया।
इस अवसर समिति के अध्यक्ष एवं ठाकुर हरनारायण सिंह ग्रुप आफ कालेज के डायरेक्टर डा उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्र हनुमंत कथा में सेवा कार्य में लगे सभी स्वयंसेवी संगठन और समिति के सेवादारों को कर्म योगी सम्मान से सम्मानित करते हुए कहा कि राष्ट्र हनुमंत कथा सनातन संस्कृति की नवचेतना जन समन्दर बना जिसकी सफलता स्वयंसेवी संगठन और समिति के कार्यकर्ताओं को जाता है जिनके परिश्रम से कार्यक्रम सफल हुआ है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद विजय वैश्य ने डा उदय प्रताप सिंह को चांदी का मुकुट और व्यापारी नेता उमेश चंद्र केसरवानी दादा, राजेश केसरवानी एवं रमेश चंद्र केसरवानी ने मोती की माला पहनाकर अभिनंदन किया और सफल आयोजन की बधाई दी।
संचालन महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने किया। इस अवसर पर विनय प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह,अजीत सिंह, अनुराग सिंह, धर्मेंद्र भैया,राजेश केसरवानी, प्रदीप पांडे, निखिल पांडे,बबलू पांडे मनु कक्कड़,प्रवीण केसरवानी आलोक केसरवानी रोशनी अग्रवाल, संतोष चौरसिया,पार्षद राकेश जायसवाल, शिवम अग्रहरी अभिलाष केसरवानी, गगन दास गुप्ता,शिवबाबू अग्रहरि,शत्रुघ्न जायसवाल, अनुज अग्रवाल अन्नू केसरवानी गोपाल केसरवानी, सुभाष चन्द्र वैश्य निवेश मित्तल आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

