प्रयागराज 26 अप्रैल (आरएनएस)। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के जगतगुरु सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि नंदगिरी जी महाराज अपने शिष्य कुमार नारायण के आवास मुंशी राम प्रसाद की बागिया मु_ीगंज, प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी पूज्य माताजी स्व. निर्मला श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इस दु:ख की घड़ी में पूरे परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर जगतगुरु जी ने परिवारजनों से भेंट कर उन्हें धैर्य एवं शक्ति का आशीर्वाद दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने जगतगुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत जगतगुरु जी मौजगिरी स्थित जूना अखाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु परंपरा को नमन किया तथा संगम एवं यमुना जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि महाराज जी काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन के उपरांत प्रयागराज पहुंचे थे और तत्पश्चात सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।
इस अवसर पर जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने घोषणा की कि शीघ्र ही प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश में “हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन” आयोजित किए जाएंगे। प्रयागराज में आयोजित होने वाले सम्मेलन का संयोजक कुमार नारायण को नियुक्त किया है तथा इसकी तिथि का औपचारिक ऐलान शीघ्र ही जगतगुरु श द्वारा किया जाएगा। जगतगुरु ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म एवं हिंदुत्व के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है, और यह सम्मेलन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने सभी सनातन धर्मावलंबियों से आह्वान किया कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज की एकता एवं स्वाभिमान को सशक्त बनाएं।
इस अवसर पर आर.के. श्रीवास्तव, अखिल भारत हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री राज कुमार सिंह, सुशील श्रीवास्तव मिर्जापुर, हर्षल नारायण, सुमित श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, प्रेमा श्रीवास्तव, अलका सक्सेना, स्मृति श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

