प्रयागराज 26 अप्रैल (आरएनएस)। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज और चौधरी ननिहाल सिंह क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर कर्नल एमआर शेरवानी डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए।
दिल्ली पब्लिक स्कूल मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में आशीष नेहरा क्लब ने 38 ओवर में 162 रन (अंकित यादव 40, अजीत कुमार 34, अर्पित साहू 18, रोहित राजपाल 4/32, अर्जित सिंह 3/26, आदर्श मिश्रा 2/36) बनाए।
जवाब में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने 30.3 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन (शिवांश पांडेय 52 नाबाद, अर्पित 38, अभय यादव 21, सिद्धार्थ मिश्रा 19, करण यादव 2/33, अर्जुन पंकज दुबे 2/47, यशवर्धन उचहारिया 1/33) बना लिए। मैच में अरुण कुमार व विपिन यादव अंपायर एवं अनूप कुमार शर्मा स्कोरर रहे।
केपी कॉलेज मैदान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 222 रन (सुहैब खान 38, अनुवेंद्र यादव 36, अनुराग कुमार 34 नाबाद, कृष्णा साहू 26, रवींद्र आनंद 24, विराज जायसवाल 2/31, अंशुमान पांडेय 2/39, मयंक दुबे 2/43) बनाए। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 31.5 ओवर में चार विकेट पर 223 रन (संदीप यादव 62, अंशुमान पांडेय 57 नाबाद, शिवम सिंह यादव 50, आशीष रत्नम 35, ऐमन सिद्दीकी, प्रखर मालवीय, सुहैब खान व मोहम्मद अंसी एक-एक विकेट) बना लिए। मैच में अजय कुमार व तौसीफ शेख अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

