प्रयागराज 26 अप्रैल (आरएनएस)। महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष द्वारा बैरियर लगाए जाने के विरोध में भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों में जनाक्रोश यात्रा निकाली जाएगी।
भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि रविवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा परिचर्चा की। सोमवार को इसी विषय पर वात्सल्य सभागार में शाम 4 बजे जनाक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है। 28, 29 एवं 30 अप्रैल को महानगर के सभी 15 मंडलों में जनाक्रोश पदयात्रा निकाली जाएगी।
इस दौरान आनंद सोनकर, प्रमोद मोदी, अनुज कुशवाहा, डॉ शैलेश पांडेय, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, अरुण पटेल, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, रमेश पासी, विक्रमजीत भदौरिया, विपुल मित्तल आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

