आजमगढ़ 26 अप्रैल(आर एन एस)जनपद में सामाजिक समरसता और शांति बनाए रखने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने एक सराहनीय पहल करते हुए गंगोत्री होटल के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से संतुलित और जिम्मेदार नेतृत्व का परिचय दिया। उन्होंने हाल ही में मेंहनगर क्षेत्र के गोपालपुर में अंबेडकर जयंती के दौरान हुई घटना पर तथ्यात्मक जानकारी रखते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी सदैव कानून, संविधान और सामाजिक सौहार्द के पक्ष में खड़ी रही है।ध्रुव कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में बताया कि प्रारंभिक स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण थी और स्थानीय ग्रामीणों ने संयम का परिचय देते हुए किसी भी प्रकार के विवाद को बढऩे नहीं दिया। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीणों की सजगता और प्रशासन को समय पर सूचना देने की जिम्मेदारी की सराहना की।उन्होंने यह भी बताया कि जब कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाडऩे की कोशिश की, तब भी प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की भी उन्होंने प्रशंसा की, साथ ही घायल हुए पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने दृढ़ता से कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और संविधान की मर्यादा का पालन करती रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी हर वर्ष अंबेडकर जयंती को सम्मानपूर्वक मनाती है और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।ध्रुव कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में संयमित भाषा का प्रयोग करते हुए समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर उचित कार्रवाई हो।
उनकी इस संतुलित और जिम्मेदार प्रतिक्रिया को जनपद में एक सकारात्मक नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है, जो न केवल राजनीतिक परिपक्वता बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी परिचायक है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

