आजमगढ़ 26 अप्रैल(आर एन एस)रानी की सराय थाना क्षेत्र के ग्राम आँवक निवासी पीडि़ता ने शनिवार को प्रभारी निरीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया और उल्लेख किया कि उसका प्रेम प्रसंग नवाज़ पुत्र सुलेमान ग्राम ककरहटा थाना कोतवाली आज़मगढ़ के साथ विगत पांच वर्षों से था । नवाज ने विवाह करने का झांसा देकर अनेको बार शारीरिक सबन्ध बनाया । पीडि़ता का कहना है कि मेरी उम्र वर्तमान में लगभग 29 वर्ष है । जब भी मैं नवाज से विवाह(निकाह) की बात करती थी तो वह गोल मोल करके बात को टाल देता था । पीडि़ता का कहना है कि मेरी ढलती उम्र को देख कर मेरे परिजन मेरी शादी अन्यत्र कर दिए । पीडि़ता ने तहरीर में बताया कि मेरे शादी की जानकारी जब नवाज को हुई तो उसने मुझसे दस लाख रुपये की मांग की और कहा कि पैसे नहीं दोगी तो तुम्हारी अश्लील वीडियो मेरे पास है वायरल कर दूंगा । जब पीडि़ता ने दस लाख रुपया देने में स्मर्थता जताई तो नवाज ने पीडि़ता के पति के मोबाइल पर उक्त अश्लीलता भरी वीडियो भेज दिया । जिससे पीडि़ता का तलाक हो गया । पीडि़ता ने मीडिया से बताया कि वह मानसिक तनाव में है और न्याय नहीं मिला तो वह रानी की सराय थाना परिसर में किसी दिन आत्मदाह कर लेगी ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

