आजमगढ़ 26 अप्रैल(आर एन एस)मार्टीनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत मां दुर्गावती पब्लिक स्कूल मार्टीनगंज के परिसर में स्व0भगवन्त राय जू0 हा0स्कूल प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा 2026का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन चम्पाराय सभानन्द राय की स्मृति में ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जय प्रकाश राय, डॉ विश्व प्रकाश राय के सौजन्य से लगातार 15 वर्षों से राम अवध सिंह से0नि0प्रधानाध्यापक के कुशल संचालन में परीक्षा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिला कृषि अधिकारी राकेश सिंह मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समक्ष दीप प्रज्जवलन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के द्वारा किया गया।इस अवसर पर आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा में कुल 18बच्चों को पुरस्कार देने के लिए चुना गया जिसमें अर्पिता यादव सरस्वती शिशु मन्दिर ठेकमा की छात्रा को प्रथम स्थान, हिमांशु प्रजापति उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबरा को द्वितीय स्थान,तथा निधि यादव मां दुर्गावती पब्लिक स्कूल मार्टीनगंज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, इसके अलावा 15अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अर्पिता यादव को सात हजार नकद, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले हिमांशु प्रजापति को छ हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले निधि यादव को पांच हजार नकद के साथ सभी तीनों बच्चों को मेडल, स्मृति चिन्ह,व माल्यार्पण कर हौशला बढाया गया। इसके अतिरिक्त 15अन्य बच्चों को भी मेडल, स्मृति चिन्ह माल्यार्पण कर तथा नकद धनराशि देकर उनको भी प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संतोष राय शास्त्री ने किया।
इस अवसर पर जय प्रकाश राय,विशिष्ट अतिथि सौरभ सिंह बीनू प्रमुख प्रतिनिधि व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मार्टीन गंज,नवीन सिंह प्रवक्ता, आलोक दूबे प्रधानाचार्य,सूर्य प्रताप प्रजापति,अनिल सिंह,दिलीप कुमार यादव, सुशील कुमार राय,अजीत सिंह,रमेश मौर्य, रमेश यादव,रौनक मोदनवाल आदि उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

