भोपाल 26 अप्रैल (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रख्यात फोटो जर्नलिस्ट रघु राय के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रघु राय द्वारा खींची गई तस्वीरें संप्रेषण का महत्वपूर्ण माध्यम बनी। वे मध्यप्रदेश से गहरे जुड़े रहे। फोटो पत्रकारिता को उन्होंने नई ऊंचाइयां दी। उन्होंने अनेक ऐतिहासिक अवसरों को अपने कैमरे से कैद किया। फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. रघु राय की आत्मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

