भोपाल 26 अप्रैल (आरएनएस)। विधायक भगवानदास सबनानी के मुख्य आतिथ्य एवं निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की विशेष आतिथ्य में सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान का 37वां प्रांतीय एथलेटिक्स समारोह का शुभारंभ शारदा विहार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर आवासीय प्रांगण में हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान के अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता के अलावा शिरोमणी दुबे, मनीष वाजपयी सहित बड़ी संख्या में संस्थान के आचार्य, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
37वे प्रांतीय एथलेटिक्स समारोह को संबोधित करते हुए निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान में शिक्षा के साथ संस्कार का बीज रोपकर जिम्मेदार नागरिक भी तैयार किए जा रहे है और शिक्षा के साथ ही विभिन्न खेलों की जिला, प्रांत एवं अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिस्पर्धाएं आयोजित कर देश को अच्छे खिलाड़ी और ताकतकर
नागरिक देने का कार्य भी संस्था द्वारा किया जा रहा है। सूर्यवंशी ने विश्वास व्यक्त किया
कि निश्चित ही संस्कारवान शिक्षार्थी और मजबूत खिलाड़ी भारत को जग सिरमौर बनायेंगे।
सूर्यवंशी ने संस्थान द्वारा प्रांत स्तरीय 28 खेलों की गतिविधियां आयोजित करने की भी सराहना की।
निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2047 में भारत
को विकसित देश के रूप में प्रतिस्थापित करने हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहे है और अपना भारत उत्तरोत्तर तरक्की कर रहा है और सभी क्षेत्रों मे।

