Lucknow 27 April, (Rns) /- लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में दंपती सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए थे। घायलों में सीएचसी में तैनात वार्ड ब्वाय सहित तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक वार्ड ब्वॉय की पत्नी का लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीखी निवासी रहीसउद्दीन (47) सीएचसी रूरी सादिकपुर में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत थे।
अपनी पत्नी सादिया (45) के साथ बाइक से पीखी गांव में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। शाम को वापस सीएचसी जा रहे थे। लखनऊ -बांगरमऊ मार्ग पर स्थित थाना आसीवन-फतेहपुर चौरासी बॉर्डर शारदा नहर चौधरीखेड़ा पुल के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई थी। पटना में दंपती के साथ दूसरी बाइक सवार हरदोई के बालामऊ निवासी शिवमोहन (30) पुत्र विजयप्रकाश द्विवेदी साथ रहा फुफेरे भाई सदर कोतवाली क्षेत्र के बसोखा गांव निवासी शोभित शुक्ला (20) पुत्र स्व कौशल घायल हो गए थे।

