आरंग 27 April, (Rns) । मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में आज एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. नेशनल हाइवे-53 पर रेत से भरे एक अनियंत्रित हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों के चिथड़े सड़क पर बिखर गए, जिससे मृतकों की शिनाख्त करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया.
मिली जानकारी के अनुसार, यह दुखद दुर्घटना मंदिर हसौद थाना अंतर्गत ग्राम उमरिया के पास हुई. मृतक युवक होंडा कंपनी की मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 LH 2236) पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान रेत से भरे एक तेज रफ्तार हाइवा (क्रमांक CG 04 QW 9904) ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए आगे निकल गया

