लद्दाख 27 April, (Rns) । लद्दाख में पांच नए जिलों की अधिसूचना जारी हो गई है। इसकी जानकारी खुद एलजी विनय कुमार सक्सेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर दी।
उन्होंने लिखा कि लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। मैंने लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है, जिससे लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं और लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया जा रहा है।
ये होंगे पांच नए जिले
नुब्रा
शाम
चांगथांग
ज़ांस्कर
द्रास
नुब्रा, शाम, चांगथांग, ज़ांस्कर और द्रास, इन पांच नए जिलों के गठन के साथ, लद्दाख में अब दो के बजाय सात जिले हो जाएंगे। यह विकास माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के विजन के अनुरूप है

