टेक्सास, 27 अपै्रल। अमेरिका के वाशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी के बाद अब टेक्सास में गोलीबारी की घटना सामने आई है। पूर्वी ऑस्टिन में रविवार रात को यहां के लोकप्रिय रेस्तरां सैम्स बारबेक्यू के बाहर हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि हमलावर मौके से फरार है। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है।
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी देर शाम साढ़े 8 बजे तक की गई, जब यहां काफी लोग मौजूद थे और मौजमस्ती कर रहे थे। ऑस्टिन पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध घटनास्थल से फरार हो गया है और पुलिस उसे ढूंढने के लिए सक्रिय रूप से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि यह एक अलग-थलग घटना थी और फिलहाल जनता को कोई खतरा नहीं है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बाकी लोग वार्षिक व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के लिए वाशिंगटन डीसी के होटल हिल्टन में मौजूद थे। तभी बॉलरूम के बाहर गोली चलने की आवाज आई। इससे सीक्रेट सर्विस सक्रिय हो गई और ट्रंप को सुरक्षा घेरा बनाकर बाहर निकाला गया। बॉलरूम में मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई और वे टेबल के नीचे छिप गए। हमलावर को पकड़ लिया गया, जो कैलिफोर्निया के टोरेंस के रहने वाले 31 वर्षीय व्यक्ति कोल एलन है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

