30 अप्रैल तक स्वयं भरे अपना गणना फार्म
रतलाम, आरएनएस, 27, अप्रैल। जनगणना निदेशालय भारत सरकार के निर्देशानुसार, जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना (स्द्गद्यद्घ-श्वठ्ठह्वद्वद्गह्म्ड्डह्लद्बशठ्ठ) की सुविधा दी गई है। जिसके तहत जिले के नागरिक अब स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे।
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ह्यद्ग.ष्द्गठ्ठह्यह्वह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाकर अपनी सुविधा के अनुसार उपलब्ध 16 क्षेत्रीय भाषाओं में से अपनी भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए अपना राज्य या केंद्र शासित प्रदेश चुनकर परिवार के मुखिया (॥द्गड्डस्र शद्घ ॥शह्वह्यद्गद्धशद्यस्र) का नाम, मोबाइल नंबर एवं ईमेल (वैकल्पिक) दर्ज करना होगा। ङ्कद्गह्म्द्बद्घ4 & क्कह्म्शष्द्गद्गस्र पर क्लिक करने पर मोबाइल पर प्राप्त 6 अंकों के ह्रञ्जक्क से वेरिफिकेशन पूरा किया जाएगा। एक परिवार के लिए एक ही मोबाइल नंबर का उपयोग किया जा सकेगा।
अगले चरण में घर की लोकेशन की जानकारी (रूड्डश्चश्चद्बठ्ठद्द) भरते हुए जिला, पिन कोड तथा गांव या शहर का नाम चुनना होगा। स्क्रीन पर दिखाई देने वाले डिजिटल मैप पर रेड मार्कर (क्रद्गस्र रूड्डह्म्द्मद्गह्म्) को खींचकर अपने घर की सही लोकेशन पर सेट करना आवश्यक होगा, जिससे जनगणना कर्मचारी को घर तक पहुंचने में आसानी होगी।
इसके पश्चात हाउस-लिस्टिंग से जुड़े लगभग 33 प्रश्नों की प्रश्नावली भरनी होगी, जिसमें मकान का विवरण, परिवार की जानकारी, उपलब्ध सुविधाएं जैसे पीने का पानी, बिजली, शौचालय, रसोई एवं ईंधन (रुक्कत्र आदि), तथा संपत्ति एवं जीवनशैली (्रह्यह्यद्गह्लह्य) जैसे टीवी, इंटरनेट, स्मार्टफोन एवं वाहन (साइकिल/कार) से संबंधित जानकारी शामिल है।
सभी जानकारी भरने के बाद क्कह्म्द्ग1द्बद्ग2 स्क्रीन पर डेटा की जांच की जा सकती है तथा आवश्यकतानुसार ष्ठह्म्ड्डद्घह्ल के रूप में सेव कर बाद में पूरा किया जा सकता है। इसके पश्चात स्नद्बठ्ठड्डद्य स्ह्वड्ढद्वद्बह्ल बटन पर क्लिक करना होगा।
सबमिट करने के बाद 11 अंकों की स्द्गद्यद्घ-श्वठ्ठह्वद्वद्गह्म्ड्डह्लद्बशठ्ठ ढ्ढष्ठ (स्श्व ढ्ढष्ठ) प्राप्त होगी, जो स्क्रीन पर दिखाई देगी तथा स्रूस् एवं ईमेल के माध्यम से भी मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना आवश्यक है।
अंतिम चरण में जब जनगणना कर्मचारी (श्वठ्ठह्वद्वद्गह्म्ड्डह्लशह्म्) घर पर आएंगे, तब नागरिकों को केवल अपनी 11 अंकों की स्श्व ढ्ढष्ठ दिखानी होगी, जिससे कर्मचारी अपने डिवाइस में इसे दर्ज कर जानकारी का सत्यापन कर सकेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

