गाड़ी पर हमला कर तोडफ़ोड़ किया
हुगली 27 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के गोघाट में कथित रूप से आज सुबह तृणमूल सांसद मिताली बाग हमला किया गया। घटना उस समय हुई जब वह अभिषेक बनर्जी की चुनावी सभा में शामिल होने जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में कुछ हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। शीशा टूटने से कांच के टुकड़े उनके शरीर में लग गए, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद घायल सांसद को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले यह घटना हुई है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है कि भाजपा समर्थित लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

