इंदौर 27 अप्रैल (आरएनएस)। मध्यप्रदेश शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित श्रम स्टार रेटिंग पहल को प्रदेशभर में उद्योगों से सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। इस पहल का उद्देश्य कारखानों में श्रम कानूनों के पालन को सुनिश्चित करना तथा श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देना है। संचालक औद्योगिक स्?वास्?थ्?य एवं सुरक्षा मध्?यप्रदेश इंदौर नमिता तिवारी ने बताया है कि अब तक प्रदेश के 554 कारखानों ने स्व-मूल्यांकन के माध्यम से श्रम स्टार रेटिंग प्राप्त की है। इनमें बड़ी, मध्यम और लघु श्रेणी की विभिन्न विनिर्माण इकाइयाँ शामिल हैं, जो इस पहल की व्यापक स्वीकार्यता और औद्योगिक क्षेत्रों में इसके प्रभावी प्रसार को दर्शाती हैं।
श्रम स्टार रेटेड कारखाने इस बात का प्रमाण होते हैं कि संबंधित कार्यस्थलों पर बाल श्रम और बंधुआ श्रम पूर्णत: प्रतिबंधित हैं तथा श्रमिकों के अधिकारों का समुचित संरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। संचालक औद्योगिक स्?वास्?थ्?य एवं सुरक्षा इंदौर ने इस पहल में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी कारखानों का आभार व्यक्त किया है। विशेष रूप से, श्रम स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाले पहले पाँच कारखानों की सराहना की गई है, जिन्होंने इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभाते हुए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया।
श्रम रेटिंग में प्रथम पांच कारखाने-संचालक औद्योगिक स्?वास्?थ्?य एवं सुरक्षा मध्?यप्रदेश इंदौर ने बताया कि द्यह्लह्म्ड्डञ्जद्गष्द्ध ष्टद्गद्वद्गठ्ठह्ल रुद्बद्वद्बह्लद्गस्र ठ्ठद्बह्ल क्चद्बह्म्द्यड्ड ङ्खद्धद्बह्लद्ग कटनी, छ्व्य ङ्खद्धद्बह्लद्ग (ठ्ठद्बह्ल शद्घ छ्व ्य ष्टद्गद्वद्गठ्ठह्ल रुह्लस्र.) कटनी, रूड्डद्धड्डद्मड्डह्वह्यद्धड्डद्य क्रद्गद्घह्म्ड्डष्ह्लशह्म्द्बद्गह्य क्क1ह्ल. रुह्लस्र. कटनी, स्रड्डद्बश्चह्वह्म् क्चद्ग1द्गह्म्ड्डद्दद्गह्य रुह्लस्र. जबलपुर एवं ्यश्वष्ट ढ्ढठ्ठह्लद्गह्म्ठ्ठड्डह्लद्बशठ्ठड्डद्य रुह्लस्र. जबलपुर श्रम स्टार रेटिंग प्राप्?त करने वाले प्रथम पांच कारखाने हैं।
इस प्रणाली को अपनाने से न केवल श्रमिकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है, बल्कि उद्योगों को भी कई प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होते हैं। इससे उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ता है, निवेशकों का भरोसा मजबूत होता है और बाजार में संस्थानों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। साथ ही, प्रमाणित कारखानों को उपभोक्ताओं द्वारा प्राथमिकता मिलने की संभावना भी अधिक रहती है, जिससे उनकी ब्रांड वैल्यू और प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मजबूत होती है। संचालक औद्योगिक सुरक्षा ने प्रदेश के अन्य कारखानों से भी अपील की है कि वे इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लें और श्रम स्टार रेटिंग प्राप्त कर अपने संस्थान को सुरक्षित, उत्तरदायी और विश्वसनीय कार्यस्थल के रूप में स्थापित करें।

