रांची 27 अप्रैल (आरएनएस)। भारत सरकार के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यूको बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में मजबूत व्यवसायिक और वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। बैंक ने सभी प्रमुख क्षेत्रों में संतुलित वृद्धि करते हुए अपनी स्थिति को और सुदृढ़ किया है।
जारी आंकड़ों के अनुसार, बैंक का कुल कारोबार रु 5,90,314 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 14.95त्न की वृद्धि को दर्शाता है। कुल जमा रु 3,27,563 करोड़ पर पहुंच गया, जिसमें 11.59त्न की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सकल अग्रिम रु 2,62,752 करोड़ रहा, जो 19.44त्न की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। रिटेल, कृषि और एमएसएमई क्षेत्रों में बैंक का प्रदर्शन विशेष रूप से प्रभावशाली रहा। रिटेल सेक्टर में रु 68,697 करोड़ (26.62त्न वृद्धि), कृषि क्षेत्र में रु 37,336 करोड़ (26.24त्न वृद्धि) और एमएसएमई सेक्टर में रु 46,291 करोड़ (19.36त्न वृद्धि) का कारोबार दर्ज किया गया। संपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर भी बैंक ने निरंतर सुधार दिखाया है। सकल एनपीए घटकर 2.17त्न और शुद्ध एनपीए 0.28त्न पर आ गया है, जो बैंक की बेहतर जोखिम प्रबंधन क्षमता को दर्शाता है। इसके साथ ही प्रोविजन कवरेज अनुपात (पीसीआर) 97.32त्न तक पहुंच गया है। लाभप्रदता के मामले में भी बैंक ने मजबूती दिखाई है। शुद्ध ब्याज आय रु 10,197 करोड़ रही, जबकि परिचालन लाभ रु 6,429 करोड़ दर्ज किया गया। बैंक का शुद्ध लाभ रु 2,768 करोड़ रहा, जिसमें 13.21त्न की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई। कुल मिलाकर, यूको बैंक का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि बैंक ने वित्तीय अनुशासन, बेहतर एसेट क्वालिटी और संतुलित लोन ग्रोथ के जरिए मजबूत आधार तैयार किया है, जो भविष्य में भी इसकी विकास यात्रा को गति
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

