राजनांदगांव 27 अप्रैल (आरएनएस) शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश उस वक्त नाकाम हो गई जब रेलवे बुकिंग ऑफिस के पास एक युवक धारदार चाकू लहराते हुए संदिग्ध हालत में नजर आया और सिटी कोतवाली पुलिस ने बिजली की तेजी से कार्रवाई कर उसे मौके से दबोच लिया, 27 अप्रैल 2026 को मिली मुखबिर सूचना ने पुलिस को अलर्ट किया कि एक युवक खाली जगह पर खड़ा है और उसके पास अवैध हथियार है, सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर युवक की पहचान की, पुलिस वाहन देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया, तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 13 इंच लंबा जंग लगा लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ, पकड़े गए आरोपी की पहचान दानिश खान उर्फ अम्मू (20 वर्ष) निवासी ममता नगर गली नंबर 06 हनुमान मंदिर के पास थाना कोतवाली राजनांदगांव के रूप में हुई, आरोपी के इस कृत्य को गंभीर अपराध मानते हुए थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 232/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में मामला दर्ज किया गया और उसे दोपहर 13:20 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्री एलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई जिसमें निरीक्षक मिलन सिंह, सउनि इजराफिल खान, आरक्षक अश्वनी सिंह और राम चंदेल की अहम भूमिका रही, लगातार चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी नजर बनाए हुए है, बहरहाल, यह कार्रवाई साफ संकेत है कि शहर में डर फैलाने वालों के लिए अब पुलिस हर मोर्चे पर तैयार और सतर्क खड़ी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

