जांजगीर-चांपा,27 अप्रैल (आरएनएस)। जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी जय कुमार पटेल (22 वर्ष) ने 26 अप्रैल को सुनसान का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ अशोभनीय हरकत की।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

