देहरादून,27 अपै्रल (आरएनएस)। आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन सीआईटीयू उत्तराखंड ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास न होने पर आयोजित होने वाले जन आक्रोश रैली का विरोध किया है। मंगलवार को सरकार की ओर से आयोजित रैली में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी शामिल होने के लिए कहा गया है। यूनियन की जिलाध्यक्ष रजनी गुलेरिया ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विगत 3 माह से मानदेय न मिलने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानदेय देने के लिए सरकार के पास बजट नहीं है, लेकिन फिर भी कार्यकत्रियों से मनचाहा काम करा रही है। आरोप लगाया कि कार्यकत्रियों को रैली में शामिल होने के लिए कह रही है। यूनियन की कोई भी कार्यकत्री रैली में शामिल नहीं होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

