देहरादून,27 अपै्रल (आरएनएस)। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस(एटक) की ओर से एक मई को श्रमिक दिवस पर गांधी पार्क से रैली निकाली जाएगी। रविवार को उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यालय ईसी रोड में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में ये निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता कामरेड आरपी बडोनी ने की। जबकि संचालन जिला मंत्री अनिल उनियाल ने किया। बैठक में तय किया गया कि एक मई को शाम 4:30 बजे गांधी पार्क में विभिन्न संगठनों के श्रमिक एकत्रित होंगे। इसके बाद रैली के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा।प्रांतीय महामंत्री अशोक शर्मा ने केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि श्रमिक अधिकारों पर लगातार हमला किया जा रहा है। होटल वर्कर्स यूनियन के धर्मानन्द भट्ट ने न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने तथा सभी होटल श्रमिकों को ईपीएफ और ईएसआई के दायरे में लाने की मांग उठाई।जल निगम लाल झंडा मजदूर यूनियन के लक्ष्मी नारायण भट्ट ने जल निगम कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की मांग रखी। वहीं क्षेत्रीय सचिव डीपी जोशी ने विद्युत संशोधन अधिनियम 2025 का विरोध करते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की।जिला चाय बागान मजदूर सभा की चित्रा गुप्ता ने हरबंसवाला और आर्केडिया टी-स्टेट में महिला श्रमिकों के शोषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने चाय बागानों में वर्षों से रह रहे श्रमिकों को मालिकाना हक दिए जाने की मांग भी की। बैठक में रुके हुए महंगाई भत्ते के आदेश जल्द जारी करने की मांग भी उठाई गई।इस अवसर पर अशोक शर्मा, अनिल उनियाल, डीपी जोशी, सुनील मधवाल, लक्ष्मी नारायण भट्ट, धर्मानन्द भट्ट, नरेन्द्र सिंह नेगी, रविन्द्र नेगी, एसपी भट्ट, योगेश पाण्डे, प्रदीप कश्यप और चित्रा गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

