देहरादून,27 अपै्रल (आरएनएस)। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे पर वाहनों की दुर्घटनाएं नहीं हो। इसके लिए उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों के साथ आशारोड़ी और मोहब्बेवाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। एक्सप्रेस का काम पूरा होने के बाद 14 अप्रैल से इस मार्ग पर सामान्य यातायात शुरू किया गया था। इसके बाद आशारोड़ी चैकपोस्ट और मोहब्बेवाला के समीप कुछ भार वाहनों की दुर्घटनाएं घटित हुई हैं। हालांकि इनमें कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन भविष्य कोई दुर्घटना नहीं हो। इसके लिए अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद सुझाव दिया है कि पुलिस विभाग के बैरियर से आशारोड़ी संयुक्त चैकपोस्ट मार्ग भााग में स्पीड लिमिट बोर्ड आईआरसी के मानकों के अनुरूप मार्ग के दोनों ओर लगाए जाने चाहिए। मोहब्बेवाला चन्द्रबनी खालसा की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे एक ओर विद्युत विभाग का जंक्शन बॉक्स स्थापित है। जबकि दूसरे किनारे पर प्राथमिक विद्यालय है। इस गली में इन्डस्ट्रियल एरिया होने के कारण यातायात का आवागमन होता रहता है, लेकिन विद्युत विभाग के जंक्शन बॉक्स के कारण मोड पर वाहनों की दृश्यता बाधित हो रही है। अत: मोड के सुधारीकरण की आवश्यकता है। साथ ही इस स्थान पर आईआरसी मानकों के अनुरूप स्पीड कामिंग, जेब्रा क्रासिंग, स्टाप लाईन, कॉनवेक्स मिरर, स्कूल जोन साईन बोर्ड स्थापित करने का सुझाव दिया है। इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ अनीता चमोला, संजय सिंह बिष्ट, नरेश संगल, अविनाश चौधरी, रोहित पंवार, श्वेता रौथाण के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

