देहरादून,27 अपै्रल (आरएनएस)। देहरादून डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 43 वीं इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 400 स्केटर्स ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता सोमवार को परेड ग्राउंड में हुई। स्पीड इवेंट के तहत इनलाइन गर्ल्स वर्ग में श्रीजा बुटोला, श्राव्या भारती, भाग्यश्री, वर्तिका कुनियाल, यशस्वी भंडारी और वंशिका सेमवाल सहित कई प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। इनलाइन बॉयज वर्ग में सुवीर गुलाटी, हरसिमरन सिंह, ध्रुव ठाकुर, आशुतोष पांडे, आर्यश बिष्ट, जनमेजय कोश्यारी और अभिनव सेमलियात सहित कई खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। एडजस्टेबल गर्ल्स वर्ग में अयान्शी भट्ट, प्रव्या सिंह और शिवप्रिया मेहता विजेता रहीं। क्वाड कैटेगरी में दिव्यम पांडे, सात्विक अग्रवाल, ईशान गोयल, कैनात कौर वराइच और अन्वी पांडे ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलरतन सिंह राठौर रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नवनीत सेठी भी मौके पर उपस्थित रहे। मुख्य रेफरी प्रियंक शर्मा ने प्रतियोगिता का संचालन किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

