देहरादून,27 अपै्रल (आरएनएस)। देहरादून फुटबाल अकादमी (डीएफए) और खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के द्वारा आयोजित 15 वें दून कप स्टेट फुटबाल प्रतियोगिता में अंडर 12 में विल्स युथ क्लब, अंडर 17 मे देहरादून फुटबाल अकादमी और 50 प्लस में डीएफए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड विजेता बने हैं। डीएफए ग्राउंड गूलर घाटी रोड स्थित भागीरथी एन्क्लेव में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर 12 में 8 टीम, अंडर 17 मे 12 टीम और 50 प्लस में 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर 12 फाइनल मैच में विल्स यूथ क्लब ने देहरादून एकेडमी अकादमी मो पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। बेस्ट प्लेयर डीएफए के अभिनव नेगी, बेस्ट गोल कीपर डीएफए के सात्विक बने। अंडर 17 फइनल में देहरादून फुटबाल अकादमी ने उत्तरकाशी यूथ फुटबाल अकादमी को 2-1 से हराया। बेस्ट गोल कीपर डीएफए के आशुतोष भट्ट, बेस्ट गोल कीपर उत्तरकाशी के श्याम बने। 50 प्लस के फाइनल डीएफए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड ने पहाड़ी बॉयज ऋषिकेश 4-3 से हराया। बेस्ट प्लेयर खेलो मास्टर्स के युद्धबीर थापा, बेस्ट गोल कीपर पहाड़ी बॉयज के विमल सिंह रावत को चुना गया। मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाडी सुदेश शर्मा, खड़क बहादुर, मनोज नेगी, रघुबीर बिष्ट, प्रकाश रोनी, तजिंदर गुरुंग, गोपाल रावत, सुरेन्द्र पुन ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मैडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए। आयोजक डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने सफल आयोजन पर सभी का आभार जताया। मौके पर रेफरी हर्षित, हिमांशु, आशीष नेगी, तेजीन, हरी चंद, सुधीर बिजल्वाण मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

