देहरादून,27 अपै्रल (आरएनएस)। सेंट जार्ज कॉलेज के सभागार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि को स्कूल का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सोमवार को सेंट जार्ज कॉलेज के सभागार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन रेवेन्यू सर्विस इनकम टैक्स आशीष त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के क्वॉयर ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। कक्षा चार की शिवण्या को प्रथम, अरनव राणा को द्वितीय व शनय अग्रवाल को तृतीय स्थान प्राप्त किया। अरनव राणा को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वोत्तम स्थान व ऑल राउंडर का खिताब भी दिया गया। कक्षा पांच के शौर्य ग्रोवर को प्रथम, अयान जैन द्वितीय, विजयादित्य जयकुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया। सात्विक छोकरा को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वोत्तम स्थान व शौर्य ग्रोवर को ऑल राउंडर का खिताब दिया गया। कक्षा छ: ‘एÓ के अयान कुमाईं को प्रथम, विवान बंसल को द्वितीय, आरुष गोयल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार दिया गया साथ ही अबीर सिंह जुनेजा को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वोत्तम स्थान व विवान बंसल को ऑल राउंडर का खिताब मिला। कक्षा सात ‘एÓ के आद्विक गर्ग को प्रथम, वेदांग बंसल को द्वितीय, अक्षत गोयल को तृतीय, साथ ही सेवांग रिगजिऩ थंगोन को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वोत्तम स्थान व आद्विक गर्ग को आल राउंडर का खिताब दिया गया। कक्षा आठ ‘सीÓ के देवांश तपारिया को प्रथम, अद्विक लोधा को द्वितीय, हृदय गर्ग को तृतीय, हियायखोंबा लियेन्थम को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वोत्तम स्थान व अद्विक लोधा को आल राउंडर का खिताब मिला। कक्षा नौ ‘एÓ के रिधान वर्मा को प्रथम, जयंत जैन को द्वितीय, आदित गुप्ता को तृतीय स्थान, साथ ही विहान दत्त कंडवाल को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वोत्तम स्थान व रिधान वर्मा को आल राउंडर का खिताब मिला। कक्षा दस ‘एÓ के अमोघ जिंदल को प्रथम, ऋद्विक आनंद को द्वितीय, माधव गुप्ता को तृतीय, साथ ही माधव गुप्ता को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वोत्तम स्थान व आल राउंडर का खिताब भी मिला।—कक्षा दस ‘बीÓ के सुशांत कुमार को प्रथम पुरस्कारकक्षा दस ‘बीÓ के सुशांत कुमार को प्रथम, सानिध्धा मुखर्जी को द्वितीय, अयान अब्दुल्ला रहमान को तृतीय, साथ ही सुशांत कुमार को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वोत्तम स्थान व आल राउंडर का खिताब भी मिला। कक्षा दस ‘सीÓ के मानिक मित्तल को प्रथम, दानिश जैन को द्वितीय, आरुष राणा को तृतीय, साथ ही भविष्य राणा को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वोत्तम स्थान व मानिक मित्तल को आल राउंडर का खिताब मिला। कक्षा ग्यारह साइंस के अध्यन तपारिया को प्रथम, अंश वार्ष्णेय को द्वितीय, धैर्य दिलीप वार्ष्णेय को तृतीय स्थान, आदित्य मांगलिक को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वोत्तम स्थान पाने व अध्यन तपारिया को आल राउंडर का खिताब मिला। कक्षा ग्यारह कॉमर्स के सिद्धांत शर्मा को प्रथम, जयंत जैन को द्वितीय, विनम्र मेहरा को तृतीय, साथ ही उत्सव पाठक व तनिष्क देव नागटा को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वोत्तम स्थान व उत्सव पाठक को आल राउंडर का खिताब मिला।—यह रहे मौजूदप्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, सीनियर कोओर्डिनेटर मार्क गोंजालविस, कलचरल कोओर्डिनेटर दीपाली बल्लभ व भवनेश नेगी के दिशा-निर्देशन में इस कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

