देहरादून,27 अपै्रल (आरएनएस)। सेंट जोसेफ टेनिस एकेडमी में आयोजित छठवें ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल प्रतियोगिता में रविवार को विभिन्न आयु वर्ग के फाइनल मुकाबलों में युवा खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-10 बालक वर्ग में प्रखर सिंह ने सिद्धांत गुप्ता को 6-2 से हराकर खिताब जीता। अंडर-12 में शिवांश रावत ने युवराज सिंह रावत को 6-4 से पराजित किया। अंडर-14 में रेयांश अग्रवाल ने आयुष तोमर को 6-2 से हराया, जबकि अंडर-16 में शौर्य शर्मा ने जसकिरत सिंह अरोड़ा को 6-1 से हराकर चैंपियन बने। अंडर-18 सिंगल्स में शौर्य शर्मा और अर्जुन सिंह के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। डबल्स अंडर-18 में शौर्य शर्मा और वात्सल्य रावत की जोड़ी ने आरुष-अर्णव को 5-1 से हराकर खिताब जीता। गर्ल्स अंडर-16 में पूर्वी पटवा तथा अंडर-14 में अराइना विशाल विजेता रहीं। टीम इवेंट में अंडर-14 और अंडर-16 में वेल्हम बॉयज स्कूल विजेता रहा। जबकि अंडर-18 में टोन्सब्रिज स्कूल ने प्रतियोगिता जीती। पुरस्कार वितरण ब्रदर जेसी कैरोल और ब्रदर जोसेफ एम जोसेफ ने किया। संचालन राजीव यादव ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

