विकासनगर,27 अपै्रल (आरएनएस)। विकासनगर के बद्रीपुर में छह गुर्जरों के डेरों में आग लगने के बाद जमीयत उलमा ए हिंद की ओर से उन्हें राहत पहुंचाई गई है। सोमवार को जमीयत का एक प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा और पीडि़तों को बर्तन, कपड़े और कुछ आर्थिक मदद मुहैया कराई। इस दौरान जमीयत उलमा ए हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना अब्दुल मन्नान, जिला महासचिव हाफिज आबिद, जिला सचिव मौलाना रिहान गनी, नगराध्यक्ष मुफ्ती अयाज अहमद, मौलाना बीएन कासमी, मौलाना अब्दुल खालिक, मौलाना जीशान मजाहिरी, कारी मोहम्मद वसीम आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

