रायपुर 27 अप्रैल (आरएनएस) टिकरापारा थाना क्षेत्र में गोकुल नगर स्थित शासकीय शराब दुकान में दीवार तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया और चोरी की गई शराब व नगदी रकम बरामद कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया, 24 और 25 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात करीब 11 बजे से सुबह 10 बजे के बीच अज्ञात आरोपी ने संतोषी नगर स्थित शराब दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसकर एक नंबर 1 अंग्रेजी शराब का पौवा और 10,260 रुपये नगद पार कर दिए थे, घटना की रिपोर्ट 26 अप्रैल को प्रार्थी दीपक बाघ ने थाना टिकरापारा में दर्ज कराई जिसके बाद अपराध क्रमांक 353/2026 धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला कायम कर जांच शुरू हुई, मामला सामने आते ही पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटित ने इसे गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई को तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी की संपत्ति बरामद करने के निर्देश दिए, इसके बाद पुलिस टीम ने संदेहियों से पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण और संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए आरोपी की पहचान अरूण यादव (22 वर्ष) निवासी ग्राम सकरी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार के रूप में की और उसे दबोच लिया, आरोपी के कब्जे से चोरी का एक अंग्रेजी शराब पौवा और 1520 रुपये नगद बरामद किए गए, पूछताछ में आरोपी की भूमिका स्पष्ट होने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, इस पूरी कार्रवाई में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम ने तेजी और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया जिससे चोरी का मामला जल्द सुलझ गया, पुलिस लगातार शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ा रही है, बहरहाल, यह कार्रवाई साफ संकेत है कि अब चोरी कर बच निकलना आसान नहीं और हर अपराधी तक पुलिस की पहुंच तय है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

