जांजगीर-चांपा,27 अप्रैल (आरएनएस)। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शादी के चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेवरा में शादी के चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल की रात करीब 11:10 बजे प्रार्थी महेश कश्यप अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
नेतराम कश्यप के घर के पास पहुंचते ही गांव के कुछ लोगों ने अपमानजनक बातें करते हुए विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए डंडे और फरसा से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटें आईं।मामले की सूचना मिलते ही थाना मुलमुला पुलिस ने अपराध क्रमांक 139/26 के तहत बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 296, 115(2) और 109 के अंतर्गत मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फरसा एवं डंडे बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियो में
रामकुमार कश्यप (38 वर्ष),
राजकुमार कश्यप (39 वर्ष),
प्रेमलाल कश्यप (29 वर्ष),
अरुण कुमार कश्यप (27 वर्ष),
लाला उर्फ मेघनाथ कश्यप (26 वर्ष) — सभी निवासी ग्राम जेवरा, थाना मुलमुला है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार महार, हेमलाल महिलांगे, प्रधान आरक्षक राजमणी द्विवेदी और आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया का सराहनीय योगदान रहा।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

