धमतरी, 28 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में एक दर्दनाक हादसे में 7 साल के बच्चे की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है और पूरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रियांशु साहू अपने माता-पिता के साथ अपने चाचा के घर गया हुआ था। इसी दौरान वह घर की छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह लगभग 10 फीट नीचे जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
घटना के तुरंत बाद परिजन उसे इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया।
यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि छोटे बच्चों को अकेले खेलने के लिए छोडऩा जोखिम भरा हो सकता है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों पर लगातार नजर रखें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

