मुंबई,28 अपै्रल (आरएनएस)। मरीन ड्राइव पर सोमवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार से बाइक चला रहे एक युवक ने मॉर्निंग वॉक कर एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस घटना में बुजुर्ग व्यक्ति समेत 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में खुद बाइक सवार और उसके बाइक पर पीछे बैठी एक महिला भी शामिल है। मरीन ड्राइव पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक नीलेश बागुल की टीम घटना की जांच कर रही है
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह 5.40 बजे एनएस रोड पर पारसी जिमखाना जंक्शन सिग्नल पर हुई, जब पैदल यात्री सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक ने सिग्नल की अनदेखी करते हुए सड़क पार कर रहे पैदल यात्री को टक्कर मार दी। बाइक पर एक महिला भी बैठी हुई थी। इसके बाद आरोपी ने दो अन्य लोगों को भी टक्कर मारी। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को जीटी अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

