रायगढ़ 28 अप्रैल (आरएनएस) पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ी एटीएम चोरी की वारदात उस वक्त नाकाम हो गई जब गश्त पर निकली पुलिस टीम ने मौके पर ही आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया, 28 अप्रैल की रात करीब 3 बजे गेरवानी चौक स्थित इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के एटीएम पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के निर्देशन में आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, विक्रांत भगत और नरेंद्र कुमार पैकरा मौके पर पहुंचे, जहां आरोपी गैस कटर से एटीएम मशीन को काटकर कैश निकालने की कोशिश कर रहा था, पुलिस ने बिना समय गंवाए घेराबंदी की और आरोपी पंकज कुमार पासवान पिता योगेंद्र पासवान उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम डूबरीडीह थाना हरिहरगंज जिला पलामू झारखंड, हाल मुकाम गेरवानी रायगढ़ को मौके से दबोच लिया, आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल गैस कटर भी बरामद किया गया, पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पहले प्लांट में वेल्डिंग का काम करता था और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में हुए नुकसान व कर्ज के दबाव के चलते उसने एटीएम चोरी की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया, इस घटना में एटीएम मशीन को लगभग ₹3,50,000 का नुकसान हुआ है, मामले में इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी दीपक दास महंत की रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत धारा 305, 316, 331(4), 62 BNS में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है, इस पूरी कार्रवाई की सराहना करते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने टीम की सूझबूझ और साहस की तारीफ की और उत्कृष्ट कार्य के लिए तीनों आरक्षकों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की, पुलिस का साफ संदेश है कि सतर्क पुलिसिंग से ही बड़े अपराधों पर लगाम लगती है और रायगढ़ पुलिस हर हाल में जनता की सुरक्षा के लिए चौकन्नी है, फिलहाल यह घटना बता रही है कि अपराधी चाहे जितनी तैयारी कर लें, एक सतर्क नजर ही उनके पूरे खेल को खत्म करने के लिए काफी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

