भुगतान में कटौती बढ़ाने से हुआ असंतोष
न्यूनतम मजदूरी देने की मांग
सुलतानपुर 28 अप्रैल (आरएनएस )।.भुगतान में कटौती बढ़ाने व न्यूनतम मजदूरी न देने से नाराज डिलेवरी पार्टनर्स ने मंगलवार को ईकार्ट कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। विरोध करने वालों ने न्यूनतम मजदूरी भुगतान कराने की मांग की है।
विरोधकर्ताओं करने वालों का कहना है को दिन-रात मेहनत करने वाले डिलीवरी पार्टनर्स की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। श्व्यड्डह्म्ह्ल रुशद्दद्बह्यह्लद्बष् जैसी बड़ी कंपनी में पहले प्रति पार्सल लगभग ?18 तक भुगतान मिलता था, लेकिन अब कई जगह यह घटाकर ?12 से ?10 तक कर दिया गया है। इससे डिलीवरी कर्मचारियों में नाराजग़ी और असंतोष बढ़ रहा है।
डिलीवरी पार्टनर्स का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल, मोबाइल रिचार्ज, बाइक सर्विस, टायर, इंश्योरेंस और रोजमर्रा के खर्च पहले से कहीं ज्यादा हो चुके हैं। ऐसे समय में मेहनताना बढ़ाने के बजाय कम कर देना कर्मचारियों के साथ अन्याय जैसा महसूस होता है।
एक डिलीवरी पार्टनर ने बताया कि रोज 10 से 12 घंटे मेहनत करने के बाद भी पहले जैसी कमाई नहीं हो पा रही है। अगर किसी दिन पार्सल कम मिले या दूरी ज्यादा हो, तो कमाई और भी घट जाती है। इससे परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकार और श्रम विभाग से मांग की गई है की गिग वर्कर्स और डिलीवरी कर्मचारियों को न्यूनतम उचित भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। इसमें सूरज अग्रहरि दीपक मौर्य सत्यप्रकाश पांडे राम औतार राय विकम गुप्ता वीरेंद्र यादव सहित दर्जनों डिलीवरी पार्टनर उपस्थित रहे व कम्पनी कर्मचारियों को मांग पत्र सौंपा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

